फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेहडी चालक से हफ्ता वसूली करने वाले चार पुलिसकर्मियों पर आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

सोमवार को अभियोजन पक्ष करेगा अपने गवाह पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रेहड़ी चालक से हफ्ता वसूली करने के मामले में गिरफ्तार हुए चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला चलाने की अनुमति मिल गई है। चारों पुलिसकर्मियों पर आरोप भी तय कर दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष सोमवार को अपने गवाह पेश करेगा। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश पुनीत सहगल की अदालत में चल रही है। एएसआई बिजेंद्र कुमार, ईएचसी राजबीर, कांस्टेबल अजय कुमार और एसपीओ अनिल पर आरोप तय किए गए।
विज्ञापन

पिछले साल अप्रैल में सेक्टर-18 स्थित चाय-परांठा विक्रेता की शिकायत पर सेक्टर-17-18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने कहना था कि पुलिसकर्मी दुकान बंद कराने की धमकी देकर उनसे रुपये लेते है। उन्होंने पुलिसकर्मी द्वारा रुपये लेने की वीडियो बनाने के लिए पीड़ित ने दुकान में सीसीटीवी भी लगवा लिए थे। शिकायत दर्ज करने के बाद चारों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनका आरोप था कि हर हफ्ते पांच हजार रुपये की मांग की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें