फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे .. गंगाजल से शिव का अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, भंडारा भी लगाया गया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरिद्वार और गंगोत्री से आए पवित्र गंगाजल से कांवड़ियों ने शिवालयों में शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिरों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे लगते रहे। डाक कांवड़ समूह नाचते गाते मंदिरों तक पहुंचा।
बाबा प्रकाशपुरी मंदिर, प्राचीन घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, कादीपुर स्थित बाबा रतन दास मंदिर, अखंड परम धाम गुफा वाले मंदिर, न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन मंदिर, ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर, सेक्टर 9ए स्थित गौरी शंकर मंदिर और सेक्टर-10ए स्थित कृष्ण मंदिर समेत शहर के अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा प्रकाशपुरी मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था। मंदिर के बाहर शिवरात्रि का मेला लगा था, जहां बच्चों के झूले, मिट्टी के खिलौने, गुल्लक, सिंदूर, शृंगार सामग्री, भगवान की मूर्तियों के अलावा खाने-पीने की चीजों के स्टॉल लगे थे। शिवरात्रि का मेला ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर में भी लगा था। इस मंदिर में भी काफी संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में कांवड़ शिविर लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें