फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चंडीगढ़ जाने वाली वॉल्वो बसें बार-बार हो रहीं खराब, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंटनेस की कमी के कारण खराबी की ज्यादा समस्या आती है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वॉल्वो बसों के बार-बार खराब होने से यात्रियों का टिकट रद्द हो जाता है। इससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को चंडीगढ़ जाने में परेशानी होती है। बसें रद्द होने के कारण यात्री को सामान्य बसों या फिर अन्य साधन से चंडीगढ़ जाना पड़ता है। वॉल्वो बसें करीब आठ साल पुरानी हैं और इनमें मेंटनेस की कमी के कारण खराबी की ज्यादा समस्या आती है।
गुरुग्राम से चंडीगढ़ रूट पर तीन वॉल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें गुरुग्राम से रवाना होकर बादली (झज्जर), राई (सोनीपत), नया बस अड्डा पानीपत, करनाल, पिपली (कुरुक्षेत्र), अंबाला कैंट, जीरकपुर से होते हुए चंडीगढ़ तक जाती हैं। शेड्यूल के अनुसार गुरुग्राम डिपो की तीन वॉल्वो बसों के लिए रोजाना सुबह 5 बजे, सुबह 11.30 बजे और रात 10 बजे रवाना होने का समय तय किया गया है। इनमें सुबह 11.30 बजे जाने वाली वॉल्वो बस आए दिन खराब रहती है, जिस कारण यह बस आए दिन रद्द करनी पड़ती है। वॉल्वो बस रद्द होने के बाद डिपो प्रबंधन द्वारा एसी बस को रूट पर भेजा जाता है।
विज्ञापन



ऑनलाइन बुक होता है टिकट
गुरुग्राम-चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसों में सफर के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किया जाता है। काेई भी यात्री अपनी यात्रा के शेड्यूल के अनुसार वॉल्वो बस में टिकट बुक करवा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन भुगतान किया जाता है और अगर बस रद्द होती है तो ऑनलाइन ही रिफंड किया जाता है। वॉल्वो बसें गुरुग्राम से वाया केएमपी होते हुए चंडीगढ़ जाती हैं।
विज्ञापन



वॉल्वो बसों का टिकट ऑनलाइन बुक होता है और रद्द होने पर ऑनलाइन ही रिफंड किया जाता है। वॉल्वो बसों की मेंटेनेंस समय-समय पर करवाई जाती है। अगर कोई बस में खराबी होती है तो मेंटेनेंस वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर ठीक कराया जाता है। अगर कोई वॉल्वो बस रद्द होती है तो उसके स्थान पर एसी बस भेजी जाती है।
- भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें