फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खतरनाक ड्राइविंग करने वाले 369 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने चालकों पर लगाया 18.90 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जून माह में जिले की सड़कों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने 369 वाहनों के चालान काटे हैं। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से सड़कों पर हादसे होने की संभावना बढ़ जाता है। ऐसे में यातायात पुलिस की ओर से खतरनाक ड्राइविंग का नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से सड़क पर लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों की मॉनिटरिंग की जा रही है। एक जून से 30 जून तक अभियान चलाकर खतरनाक ड्राइविंग करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने उक्त चालकों पर 18.90 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सड़कों पर तेज गति में वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, हाईवे व एक्सप्रेसवे पर अचानक लेन बदलना और लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल है। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने कहा कि सड़कों पर हमेशा सावधानीपूर्वक व तय की गई रफ्तार में वाहन चलाने चाहिए। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम होता है। अगर चालक वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें