यातायात पुलिस ने चालकों पर लगाया 17.33 लाख रुपये का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने मई माह में यूनिफॉर्म न पहनकर ऑटो व कैब चलाने वाले 2,307 चालकों के चालान काटे हैं। पुलिस ने उक्त चालकों पर 17.33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने एक से 31 मई तक अभियान चलाकर बिना यूनिफाॅर्म ऑटो व कैब चलाने वालों चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 2,307 ऑटो व कैब चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। ऑटो व कैब चालकों के लिए यूनिफॉर्म तय की गई है, जोकि अपने वाहन चलाते समय उनको यूनिफाॅर्म पहननी है। लेकिन काफी ऑटो व कैब चालक यूनिफाॅर्म नहीं पहनते। ऐसे में पुलिस ने ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
बिना यूनिफाॅर्म पहने ऑटो व कैब चलाने वाले चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ऑटो व कैब चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने के लिए भी जागरूक किया जाता है।
- सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम