फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना नंबर प्लेट 7,290 वाहनों के काटे चालान, 63.89 लाख का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक फिल्म लगे 242 वाहनों पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक से 22 जुलाई तक 7,290 वाहनों का चालान काटे हैं। इन वाहनों के चालकों पर 63.89 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। पुलिस उपायक्त (यातायात) प्रतीक गहलाेत के निर्देशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यह कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले 3,647 वाहनों के चालान काटते हुए 30,27,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे (एचएसआरपी) 3,643 वाहनों पर कार्रवाई करते हुुए 33,61,500 रुपये का जुर्माना किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि इससे सुरक्षा बढ़े व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन


ब्लैक फिल्म लगे 242 वाहनों पर पुलिस ने की कार्रवाई
यातायात पुलिस ने एक से 22 जुलाई तक ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 242 वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालकों पर 24.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


वाहनों पर ब्लैक फिल्म का प्रयोग करना और नियमानुसार नंबर प्लेट नहीं लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। विकास वर्मा, पुलिस प्रवक्ता, यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें