फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हसनपुर में पंचायती नाले से अवैध कब्जा हटाया, 16 फार्म हाउसों की बाउंड्री वॉल तोड़ी

विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से एक फार्म हाऊस की बाउंड्री वॉल तोड़ता प्रशासनिक दस्ता।
विज्ञापन
फोटो:- कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से एक फार्म हाऊस की बाउंड्री वॉल तोड़ता प्रशासनिक दस्ता।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। उपमंडल की ग्राम पंचायत हसनपुर में पंचायती नाले की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए करीब 16 फार्म हाउसों की बाउंड्री वॉल को हटाकर नाले को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट तपेश कुमार, एसडीओ, पंचायत सचिव दलशेर, सरपंच हसनपुर तथा मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हसनपुर के सरपंच ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत दी थी कि हसनपुर से कलवाड़ी की ओर जाने वाले पंचायती नाले पर कुछ लोगों ने अपने फार्म हाउसों की दीवारें बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। मामले की जांच के बाद संबंधित फार्म हाउस मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया।इसके बाद पंचायत विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पंचायती नाले पर बनी करीब 16 फार्म हाउसों की बाउंड्री वॉल को बुलडोजर से तोड़कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ अरुण कुमार ने बताया कि पंचायती भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर नाले को मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत की भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें