फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुधवार को फिर बरसे बादल, किसानों की मेहनत पर संकट गहराया

विज्ञापन
नूंह की अनाजमंडी में बारिश से गीले हुए गेहूं को जेसीबी मशीन से फैलाकर सुखाते आढ़ती
विज्ञापन
-खेतों में कटी पड़ी फसल के खराब होने का खतरा बढ़ा, भारी नुकसान की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। क्षेत्र में बुधवार को एक बार फिर हुई बारिश ने किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। लगातार हो रही बरसात अब किसानों की मेहनत पर पानी फेरती नजर आ रही है। खेतों में कटी और पड़ी फसलों के खराब होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

किसान आबिद, मुबीन, जमालू, कामिल और दाऊद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने हालात और खराब कर दिए हैं। कई किसानों की गेहूं की फसल अभी खेतों में ही पड़ी हुई है, जिसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है। बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ रही है, जिससे गुणवत्ता खराब होने और उत्पादन घटने का खतरा बना हुआ है।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल को सुरक्षित रखने के लिए उचित इंतजाम किए जाएं।वहीं, बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिल रहा है। बार-बार फॉल्ट आने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालाकि लाइन खराब होने के बाद तुरंत कर्मचारी लाइन चालू कर देते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें