चालकों पर लगाया 13.50 लाख रुपये का जुर्माना
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने मई माह में खतरनाक ड्राइविंग करने पर 265 वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस ने मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत उक्त वाहनों के चालकों पर 13.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
एक से 31 मई तक पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना एलिवेटिड हाईवे, एसपीआर रोड सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की मॉनिटरिंग की गई। इस दौरान लापरवाही व खतरनाक तरीके से चलने वाले 265 वाहनों को चिन्हित कर उनके चालान काटे गए। खतरनाक ड्राइविंग में तेज गति व गलत दिशा में वाहन चलाना, अचानक लेन बदलना और लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग से सड़क दुर्घटना होने की संभावना रहती है।एसीपी यातायात मुख्यालय/हाईव गुरुग्राम सत्यपाल यादव ने बताया कि सड़कोंं पर चालकों द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं।