फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रात के सन्नाटे में चमकाई जा रहीं मानेसर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी और सेक्टरों की मुख्य सड़कों के किनारे जमा मिट्टी और धूल हटाई जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके तहत रात के समय रोड स्वीपिंग मशीनों की मदद से सड़कों की सफाई की जा रही है। आईएमटी और सेक्टरों की मुख्य सड़कों के किनारे जमा मिट्टी और धूल को मशीनों के जरिए हटाया जा रहा है। यह काम रात में किया जा रहा है, ताकि दिन के समय यातायात प्रभावित न हो।
नगर निगम का उद्देश्य है कि सड़कों पर धूल कम से कम उड़ें और लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। दिन में वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ने से जो परेशानी होती है, उसे कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस सफाई अभियान से राहगीरों और वाहन चालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। निगम का कहना है कि आगे भी इस तरह की सफाई नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र की सड़कों को स्वच्छ और धूल मुक्त रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीले और सूखे कूड़े को लेकर निगम कर रहा लोगों को जागरूक

नगर निगम मानेसर क्षेत्र में लोगों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके ही कूड़ा गाड़ी में डालें, ताकि उसका सही तरीके से निस्तारण किया जा सके। नगर निगम का उद्देश्य है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। अधिकारियों के अनुसार गीले और सूखे कूड़े को अलग करने से न केवल कचरे का सही प्रबंधन होगा, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। इससे कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें