गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक से 31 मई तक ब्लैक फिल्म के उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 763 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इन पर 76 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस का कहना है कि वाहनों पर ब्लैक फिल्म न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी पैदा हो सकती है। विभाग ने बताया कि यह अभियान पारदर्शिता और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया था। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करे। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि सड़कों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखा जा सके। संवाद