फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीर के बाद पहाड़ कॉलोनी से चला बुलडोजर, हटाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना में पर्यटन विभाग की भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे के वार्ड नंबर-13 स्थित पहाड़ कॉलोनी में अवैध रूप से बने निर्माणों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर धराशाई कर डाला। कॉलोनी में ऐसे करीब 100 प्लॉट थे जिन पर लोगों ने निजी भूमि समझकर निर्माण कर लिया था। यह पर्यटन विभाग की भूमि है। वहीं, इससे पहले प्रशासन ने दो दिनों में पीर कॉलोनी में किए गए कब्जों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया। विभाग की जमीन पर करीब 250 पक्के मकान बनाए थे।

शुक्रवार को प्रशासन ने पीर कॉलोनी को कब्जे मुक्त करने के बाद पहाड़ कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर पर्यटन विभाग की भूमि में बने अवैध निर्माणों को तोड़ डाला। प्रशासन ने निर्माणों को तोड़े जाने से पूर्व मुनादी कर लोगों को मकान खाली करने व सामान निकालने के आदेश दे दिए थे। वार्ड नंबर-13 में बसी पीर व पहाड़ कॉलोनी पर्यटन विभाग की भूमि पर स्थित हैं। इस पर लोगों ने अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरत की बात है कि संबंधित विभागों ने भूमि का स्टेटस देखे बगैर ही बिजली, पानी सड़क आदि की मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करा दी थीं। वहीं, जिला नोडल अधिकारी आरएस भाठ का कहना है कि भूमि पर्यटन विभाग की है। जिस पर लोगों ने अवैध रूप से निर्माण किये हुए थे। पीर कॉलोनी को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अलावा पहाड़ कॉलोनी पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह कहा कि जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विभाग की करीब साढ़े 9 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराकर विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें