फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चालिया महा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-37 स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में रविवार को श्री झूलेलाल सेवा समिति द्वारा आयोजित चालिया महा उत्सव श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समूचा मंदिर परिसर जय श्री झूलेलाल के जयकारों से गूंजा। कार्यक्रम में सांप-नांगली धाम (श्री झूलेलाल तपोभूमि) से पधारे महंत लोकेश भगत और संगत का भक्तों ने स्वागत किया। महंत के द्वार भोग साहिब की संपूर्ण विधि विधानपूर्वक संपन्न कराई गई। महाउत्सव के दौरान साईं झूलेलाल के दरबार में 135 से भी अधिक 56 भोग प्रसादी अर्पित की गई।
विज्ञापन

वहीं, संध्या के समय गायक घनश्याम केसवाणी और संजय बत्रा ने भजनों और पारंपरिक छेज की धुनों से समां बांधा। इस मौके पर झूले लाल सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद पहिलाजानी, सिंधु समाज (राजेंद्र नगर) से नागराणी और बेलानी, सिंधी पंचायत (पश्चिम विहार) से किशोर केसवानी, हरी पंजवानी और पंडित मनीष शर्मा, सिंधी पंचायत (न्यू मोती नगर) से राजेंद्र सिंधी, विजय इसराणी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें