फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एडवोकेट के गले से हार झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित एसडी स्कूल के पास बृहस्पतिवार शाम जिला न्यायालय से घर लौट रही स्कूटी सवार महिला वकील के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोन की चेन झपटकर ले गए। महिला ने स्कूटी रोककर शोर मचाया, तब तक बदमाश दूर भाग गए।
विज्ञापन

शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को भी एक महिला से बाइक सवार बदमाश 10 लाख के गहनों से भरा बैग झपट ले गए थे। इस मामले में भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिला न्यायालय में वकील कृष्णा कॉलोनी निवासी नीरू सेठी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे वह कोर्ट से घर आ रही थीं। शिवाजी नगर मेेें एसडी स्कूल के पास एक बाइक पर दो लोग आए और गले से चेन छीन ली। उन्होंने थाना शिवाजी नगर में मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि चेन में हीरे का पेंडेंट लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें