फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सतविक राज के शतक से सेंचुरी ड्रीमर जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पावर मैक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सेंचुरी ड्रीमर क्रिकेट अकादमी ने पावर मैक्स क्रिकेट अकादमी को 64 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट अंडर-12 वर्ग की टीमों के बीच खेला जा रहा है। टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ड्रीमर अकादमी ने पावर मैक्स के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर मैक्स अकादमी की टीम 103 रनों पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

सेंचुरी ड्रीमर की ओर से सातविक राज ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 102 रन बनाए। वहीं, मेहताब ने 14, भावेश ने 10, वर्नित ने 9 और निहित ने 6 रनों का योगदान दिया। पावर मैक्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीत राम ने 2 विकेट, जबकि मोहित और राजू ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर मैक्स अकादमी के स्वास्तिक ने 27, मोहम्मद अयान ने 21 और विराट ने 9 रन बनाए। सेंचुरी ड्रीमर की ओर से गेंदबाजी में आबिर ने 3 विकेट, सौरभ ने 2 विकेट तथा मेहताब, सातविक और सुहैल ने एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें