फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो की वर्कशॉप में भी लगेंगे, बसों के संचालन के साथ कर्मचारियों के व्यवहार पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर के बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जा रही है। जल्द ही बस स्टैंड पर कैमरे लगवाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बस स्टैंड पर कैमरे लगने से अब हर यात्री अपने आपको सुरक्षित महसूस करेगा।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शुरुआती दौर में छह कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दो कैमरे बस स्टैंड के साथ वाली वर्कशाप में भी लगेंगे। इससे यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। बस स्टैंड परिसर में कैमरे लगने से बसों के संचालन के समय के साथ ही कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नजर होगी। गुरुग्राम डिपो से देर रात और अल सुबह भी बसों को संचालन होता है। ऐसे में जो यात्रियों इस समय सफर करते हैं वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन

-

महिलाओं की बढ़ेगी सुरक्षा

बस स्टैंड पर अब महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी। कैमरे लगे होने से सुरक्षा दोगुनी बढ़ जाएगी। कई बार बस स्टैंड पर चोरी और छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। अब कैमरे लगे होने से ऐसी घटनाओं पर भी रोक लगेगी। रात के समय में भी बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करना सुगम हो जाएगा। यात्रियों के सामान की भी पूरी सुरक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन


-

यात्रियों के बैठने वाली जगह पर कैमरे लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों के सामान की सुरक्षा के साथ ही कर्मचारियों की कार्य पर भी नजर होगी। - भरत भूषण गोगिया, रोडवेज महाप्रबंधक, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें