फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर-15 प्रतियोगिता का शुभारंभ, 2200 खिलाड़ी लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। भोंडसी आरबीएसएम स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर-15 प्रतियोगिता शुरू हुई। यह प्रतियोगिता 3 अगस्त तक चलेगी। इसमें अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग के करीब 2200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर दिनेश शास्त्री ने मुख्य अतिथि के रूप में इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

डॉक्टर शास्त्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने बताया कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग होते हैं। ये विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर शास्त्री ने सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया। स्कूल प्रबंधकों ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण भी किया गया। इस अवसर पर सीबीएसई ऑब्जर्वर अजय सिंह मान, अमित कुमार, स्कूल अध्यक्ष भागीरथ राघव, स्कूल निदेशिका बिमला राघव और प्रिंसिपल मोनिका भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई गणमान्यजन और विद्यार्थी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें