फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खंड स्तरीय खेलों में बाल कल्याण स्कूल जमालपुर का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। खंड में ताजनगर, जोनियावास, जेजे इंटरनेशनल स्कूल फर्रुखनगर एवं सुल्तानपुर में हुई खेल प्रतियोगिताओं में जमालपुर के बाल कल्याण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र छाए रहे। फर्रुखनगर की खेल प्रतियोगिताओं में लड़कों के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 के आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं कराई गई। खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब आगे की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इन सभी खेलकूद प्रतियोगिताओं में बाल कल्याण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालपुर के खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों में वॉलीबॉल की अंडर-14 चैंपियनशिप में बाल कल्याण स्कूल जमालपुर की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। विजेता टीम में युवी, कार्तिक, युग, कृष, गौरव, आदित्या, पंशुल, अनुराग, प्रिंस, शामिल रहे। अंडर-17 वॉलीबॉल में बाल कल्याण स्कूल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। टीम में कार्तिक, युवराज, निखिल, मोहित , नितिन, मोहित पुत्र आशीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, यश, समीर एवं जतिन शामिल रहे। चेस चैंपियनशिप में अनुज प्रथम एवं प्रिंस ने तीसरा स्थान बनाया। लड़कियों की बैडमिंटन में कामना व तनीषा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। लड़कों की अंडर 19 बैडमिंटन में निखिल की टीम ने सिल्वर जीता। प्रवेश कुमार ने अंडर-17 डिस्कस थ्रो एवं 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती में अंडर-19 के 97 किलोग्राम वजन में मयंक पहले स्थान पर आए ।51 किलो भार वर्ग के अंडर-17 आयु वर्ग में हर्ष प्रथम विजेता रहे । 71 किलो भारवर्ग के अंडर-17 आयु वर्ग में देव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का स्कूल प्रबंधन ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुधा यादव, स्कूल संचालक रविन्द्र कुमार, सत्यप्रकाश, तरुण कुमार, जतिन कुमार, मनेश कुमार, तरुण, जतिन, उपदेश, संजीव, खेमचंद, ज्योति, रेखा शर्मा, अमिता, रेखा, दिव्या, गीता व पूजा, चांदनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें