फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कूड़े में आग लगाने पर पकड़ा, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कचरे में आग लगाकर प्रदूषण फैलाने वाले लोगों पर अब पुलिस एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई करेगी। इसी क्रम में उद्योग विहार थाने की पुलिस ने कूड़े में आग लगाकर प्रदूषण फैला रहे एक युवक को काबू किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर करके आगामी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन

उद्योग विहार थाने की पुलिस को शुक्रवार को गश्त के दौरान पीपल चौक के पास धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस टीम उद्योग विहार फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर-231 के पास पहुंची तो एक युवक सड़क के किनारे खोखे के पास पड़े हुए कूड़े में आग लगाता हुआ मिला। कूड़े में लगी आग के कारण धुएं से पर्यावरण दूषित हो रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के अहराव इंडिया निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ उद्योग विहार थाने में धारा 287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस ने भी कूड़े में आग लगाने वाले एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के पूर्वी भोला गांव निवासी राम नरेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में धारा 287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें