गुरुग्राम। जाति प्रमाणपत्र की वैधता से जुड़े एक मामले में जिला न्यायालय गुरुग्राम ने 17 नवंबर को दो महत्वपूर्ण अपीलों को खारिज कर दिया है। जिला न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत ने बनवारी लाल एवं राजरानी मल्होत्रा (केस नंबर सीए-45/2025) व यशपाल प्रजापति एवं राजरानी मल्होत्रा (केस नंबर सीए-47/2025) से संबंधित अपीलों पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।
वर्ष 2025 से यह विवाद विभिन्न प्रशासनिक और न्यायिक स्तरों पर विचाराधीन था। इस मामले में 25 अगस्त 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यशपाल प्रजापति की याचिका (सीडब्ल्यूपी पीआईएल-80-2025) पर निर्णय दिया था। इसके बाद 5 सितंबर 2025 को ईपी-04/2025 और ईपी-05/2025 मामले खारिज हुए थे। वहीं, 21 अक्तूबर 2025 को जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी ने संबंधित जाति प्रमाणपत्र को वैध माना था।
आगे चलकर 8 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट ने एक अन्य याचिका (सीडब्ल्यूपी पीआईएल-397-2025) पर फैसला सुनाया। इसके पश्चात 25 अगस्त 2026 को राज्य स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी ने भी यशपाल प्रजापति की अपील खारिज कर दी थी। अब जिला अदालत के ताजा फैसले से इन दोनों अपीलों का भी निपटारा हो गया है। ब्यूरो