फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशवैन का चालक ही था लूट का मास्टरमाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कैशवैन का चालक ही था लूट का मास्टरमाइंड
विज्ञापन

गुरुग्राम कंपनी से नकदी एकत्र कर बैंक में जमा करवाने वाली कैशवैन को लूटने की साजिश का सेक्टर-29 थाना पुलिस ने खुलासा किया है। वैन को लूटने की साजिश चालक संजीव ने रची थी। वारदात को अंजाम उत्तर प्रदेश के बदमाश रामजी उर्फ मलिंगा ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया था। पुलिस ने बहादुरगढ़ लाइन पार निवासी वैन चालक संजीव व मलिंगा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस पहले ही तीन बदमाशों बहादुरगढ़ निवासी सौरभ छिकारा उर्फ सन्नी, औरंगाबाद बिहार निवासी मोनू कुमार तथा सीतामढ़ी बिहार निवासी गणेश गुप्ता को पकड़ चुकी है। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।
पुलिस ने पहले गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों की निशानदेही पर संजीव व मलिंगा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि लूट की पूरी साजिश वैन चालक संजीव ने रची थी। बदमाशों से पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई गाड़ी व लूटी गई राशि का 60 फीसदी हिस्सा बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, संजीव पहले ही शक के घेरे में था। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात को कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 24 जून को व्यापारियों से नकदी एकत्रित कर बैंक में जमा करवाने वाली कंपनी रेडिएंट के कैशियर गगन इको गाड़ी से चालक संजीव के साथ गुरुग्राम आए थे। उनके पास करीब 17 लाख रुपये की नकदी थी। सोमवार दोपहर को गगन व संजीव नकदी एकत्र करने के लिए सेक्टर-29 स्थित क्रोमा सेंटर में पहुंचे थे। चालक गाड़ी में बाहर बैठा था जबकि गगन कंपनी के अंदर नकदी लेने गया था। जैसे ही गगन कंपनी से बाहर आया और गाड़ी में बैठकर चालक के साथ चलने लगा तो एक आल्टो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी से 4 युवक उतरे जिनमें से एक के हाथ में हथियार था। चारों युवकों ने दोनों से मारपीट करते हुए गगन के पास मौजूद 17 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी थी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें