फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के बाद तेजी से बढ़े मामले, 9 दिनों में 17 नए मरीज

विज्ञापन
मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए कराई जा रही फॉगिंग। संवाद
विज्ञापन
सितंबर के शुरुआती दिनों में लगातार सामने आ रहे मरीज, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के बाद बदलते मौसम के साथ ही इलाके में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 से 9 सितंबर के बीच डेंगू के 17 नए मामले सामने आ चुके हैं। थमने के बजाय लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलजमाव को इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है, जिससे मच्छरों का लार्वा तेजी से पनप रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की रैपिड फीवर मास सर्वे टीम ने बुधवार को एक ही दिन में 17,229 घरों का औचक सर्वे किया ताकि बुखार के मरीजों और लार्वा की पहचान की जा सके। इस दौरान डेंगू की जांच के लिए 207 नए सैंपल लिए गए। इसके साथ ही अब तक कुल 9,754 सैंपल एकत्र किए जा चुके हैं। मच्छरों के आतंक को खत्म करने के लिए नगर निगम की टीमें लगातार फॉगिंग कर रही हैं। इसके साथ ही, स्थानीय आरडब्ल्यूए भी निवासियों की मांग पर सोसायटियों और कॉलोनियों में अपने स्तर पर फॉगिंग अभियान चला रहे हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम अधिनियम के तहत अब तक 2,259 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


दिनवार सामने आए डेंगू के मामले
तारीख
डेंगू के मामले
1 सितंबर
2
2 सितंबर
2
3 सितंबर
3
4 सितंबर
3
5 सितंबर
2
6 सितंबर
0
7 सितंबर
0
8 सितंबर
2
9 सितंबर
1
कुल
17

-
बारिश के बाद डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका बनी रहती है। इसको देखते हुए जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे अभियान चला रही हैं और संदिग्ध मरीजों की खोज कर जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। -डॉ जयप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन

-
वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
मानेसर। क्षेत्र में मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मानेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में रोजाना बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मानेसर के तीन पीएचसी केंद्रों पर करीब 360 मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया के मामले भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचाव करने की सलाह दी जा रही है। पीएचसी नखरोला में पीएमएसएमए दिवस के तहत गर्भवती महिलाओं की भी स्वास्थ्य जांच की गई। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर हर महीने की 9 तारीख को पीएमएसएमए दिवस मनाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें