फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में तेज धूप से कमजोरी और चक्कर आने के मामले बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में बढ़ाया गया ग्लूकोज का स्टॉक, 30 से 35 मरीज पहुंच रहे रोज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण कमजोरी, चक्कर, डिहाइड्रेशन और लू के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। सेक्टर-10ए स्थित नागरिक अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 30 से 35 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिन्हें तेज धूप के कारण कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो रही है।


अस्पताल में आने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक बताई जा रही है। कई मरीज तेज धूप में बाहर निकलने के बाद चक्कर आने, उल्टी, सिरदर्द और शरीर में पानी की कमी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, दोपहर के समय तापमान काफी अधिक होने से लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने ग्लूकोज और जरूरी दवाइयों का अतिरिक्त स्टॉक बढ़ा दिया है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने, ओआरएस का सेवन करने और हल्का भोजन लेने की सलाह दी है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।





शाम और रात को भी बढ़ी संख्या

भीषण गर्मी के चलते अस्पताल की शाम और रात को इमरजेंसी में चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, डिहाइड्रेशन और लू के कारण मरीजों की हालत बिगड़ रही है। ऐसे मरीजों को तुरंत ग्लूकोज चढ़ाकर उपचार दिया जा रहा है। गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड में रेफर किया जा रहा है, जहां लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन




-



लू से बचाव के लिए रखें ये सावधानियां

- दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें



- अधिक से अधिक पानी और ओआरएस पिएं
- हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें



- खाली पेट घर से बाहर न निकलें



- तेज धूप में सिर को कपड़े या टोपी से ढकें



- ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन न खाएं



- चक्कर, कमजोरी या उल्टी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें


-

तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान से कमजोरी, चक्कर, डिहाइड्रेशन और लू के मामले बढ़ रहे हैं। शाम व रात में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गंभीर मरीजों को विशेष हीट वेव वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। -डाॅ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें