फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आशियाना अनमोल में रोबोटिक्स वर्कशॉप, बच्चों ने सीखी कोडिंग और ड्रोन तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
- लर्निंग हब में 40 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा, लाइव डेमोंस्ट्रेशन से मिली तकनीकी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रीमियम किड-सेंट्रिक रिहायशी परियोजना आशियाना अनमोल के लर्निंग हब में इंटरैक्टिव रोबोटिक्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में 40 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों को रोबोटिक्स, ड्रोन और कोडिंग से जुड़ी प्रैक्टिकल गतिविधियों की जानकारी लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम का संचालन नासा स्टेम गेटवे एजुकेटर और इसरो-पंजीकृत स्पेस ट्यूटर धर्म राज पंवार के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बच्चों को स्टेम शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के बारे में सरल तरीके से समझाया। आशियाना हाउसिंग के निदेशक वरुण गुप्ता ने कहा कि इस तरह की वर्कशॉप बच्चों की जिज्ञासा और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक अनुभव बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने के साथ नई तकनीकों को समझने में भी मदद करता है। आयोजकों के अनुसार यह वर्कशॉप तकनीक, शिक्षा और रचनात्मकता का बेहतरीन संगम साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें