फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लूटपाट व धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। गांव निलोहा, जिला मेरठ निवासी इंटीरियर डिजाइनर संजू धामा से लगभग सात तोला सोना और 50 हजार रुपये की लूटपाट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई को अपने साथी के साथ दिल्ली लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 69.5 के समीप पहुंचे तो उनकी गाड़ी का अगला टायर फट गया। इसी दौरान एक काली स्कॉर्पियो उनके पास आकर रुकी। कार से एक युवक उतरा, जिसने उनकी मदद करने की बात कही लेकिन उसे मना कर दिया। आरोपी तब तक वहां खड़ा रहा। टायर बदलने के बाद दो अन्य युवक गाड़ी से आए और मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने बंदूक के बल पर गले से सोने की तीन तोला चेन, उंगली से एक तोला अंगूठी और हाथ से तीन तोला सोने का ब्रेसलेट निकाल लिया। इसके साथ ही आरोपियों ने गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये भी लूट लिए। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। निखिल , थाना प्रबंधक, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें