फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हंसी-मजाक के बीच छत से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत की मुंडेर से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में इमारत की चौथी मंजिल की छत पर दंपती के आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। इस दौरान पत्नी की फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान ओडिशा के गंजम क्षेत्र निवासी बोरिंगी पार्वती के रूप में हुई है।
महिला अपने पति दुर्योधन राव के साथ डीएलएफ फेज-3 स्थित एक मकान में रहती थी। मामला बीते मंगलवार का है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। दुर्योधन राव एक निजी फर्म में सोशल मीडिया कंटेंट मॉडरेटर की नौकरी करते हैं और बोरिंगी पार्वती एक कॉल सेंटर में काम करती थीं। बीते मंगलवार की रात दंपती छत पर थे। बोरिंगी पार्वती छत की मुंडेर पर बैठ गईं और पति दुर्योधन राव कुछ दूरी पर ही छत पर खड़ा था। दोनों आपस में बातचीत कर हंसी मजाक कर रहे थे। मुंडेर पर बैठी पत्नी से उसने नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान उसकी पत्नी बोरिंगी पार्वती का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। जांच अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पैर फिसलकर छत से गिरने से युवक की मौत
गुरुग्राम। सिटी थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात एक युवक का पैर फिसलकर छत से गिरने से मौत हो गई। युवक की पहचान गुजरात के बनासकाठा निवासी अरविंद के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गुरुग्राम के सुभाष नगर में रहता था और जैकबपुरा स्थित एक स्टेशनरी की दुकान पर काम करता था। जांच अधिकारी बलराज ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे छत पर घूम रहा था। इसी दौरान अरविंद का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिवार वालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें