फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में घुसकर पीटने पर पहाड़ी बाबा के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। विकासखंड फर्रुखनगर के गांव खेंटावास स्थित बाबा झोपड़ी वाले आश्रम के महंत तारा गिरी उर्फ पहाड़ी बाबा पर एक महिला ने गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उसने कहा कि कुछ दिन पहले बाबा और उसके सेवकों ने फार्म हाउस में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा। बाद में सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को नष्ट कर दिया। पीड़िता ने आरोपी बाबा के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को लिखित शिकायत में शालू साहनी ने बताया कि उन्होंने गांव खैंटावास में 5 एकड़ में फार्म हाउस बनाया है। यहां कमरा बनवाने के लिए श्रमिक व मिस्त्री को रखा हुआ है। फार्म हाउस के पास ही बाबा तारा गिरी रहते हैं। वह अपने चार-पांच सेवकों के साथ चाकू, तलवार हाथ में लेकर फार्म हाउस में घुस आए और श्रमिकों को काम करने से रोकने लगे। उन्होंने श्रमिकों को धमकाते हुए वहां से जाने के लिए कहा। इतना ही नहीं बाबा ने काट डालने की धमकी भी दी।
पीड़िता के मुताबिक, फार्म हाउस के रखरखाव का कार्य कर रहे जगन्नाथ को उन्होंने बुरी तरह पीटा और तलवार से काटने की कोशिश की। फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को बाबा के समर्थकों ने हवन कुंड में फेंक कर नष्ट कर दिया और केयर टेकर का मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को पुलिस मेें शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें