फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भीम सेना प्रमुख को धमकी देने पर लॉरेंस के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यूएस व कनाडा में बैठकर जिम्बाब्वे और केन्या के नंबर से की कॉल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना पुलिस ने भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर को धमकी देने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर केस दर्ज किया है। अनमोल पर यूएस व कनाडा में बैठकर जिम्बाब्वे और केन्या के नंबर से धमकी भरी कॉल किए जाने का आरोप है। कमिश्नरेट की पुलिस ने अनमोल विश्नोई की आवाज होने से इन्कार किया है। वहीं दूसरी ओर से जेल से आई चिठ्ठी में किसी गैंगस्टर की लाइन अब तक नहीं बनी है।
शुक्रवार रात 10 बजकर 5 मिनट पर भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर के मोबाइल पर लॉरेंस बिश्नोई के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का फोन आने से हड़कंप मच गया। जिसमें गैंगस्टर ने कहा कि तुझे कहीं काट कर फेंक देंगे। कुल 6 मिनट 41 सेकंड की ऑडियो में गैंगस्टर बार-बार तंवर को डराने का प्रयास कर रहा है। वहीं धमकी का जवाब देते सतपाल तंवर ने अनमोल बिश्नोई को कहा कि मैं कोई पप्पू यादव या सलमान खान नहीं हूं जो डर जाऊंगा। जिसके बाद गैंगस्टर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता है।
विज्ञापन




धमकी को लेकर तत्काल आला अधिकारियों को सूचित किया गया और मामले की जांच की गई। गुरुग्राम की 3 क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम टीम द्वारा मामले की पुष्टि करते ही सेक्टर 37 थाने की पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर केस दर्ज कर लिया। नवाब सतपाल तंवर की महिला पर्सनल सेक्रेटरी को धमकाने के आरोप में भी अनमोल बिश्नोई पर महिला अपराध की धारा बीएनएस 79 लगाई गई है। पुलिस क्राइम ब्रांच की मानें तो जान के खतरे को देखते हुए सतपाल तंवर को पुलिस सुरक्षा देने के प्रयास किए गए, लेकिन उन्होंने पुलिस सुरक्षा लेने से साफ मना कर दिया।



अनमोल पर शिकंजा कसने की तैयारी में कमिश्नरेट की पुलिस



बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में और सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस अनमोल बिश्नोई को भारत लाने की तैयारी कर रही है। सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में भी अनमोल पर हथियार मुहैया कराने के आरोप हैं। वहीं गुरुग्राम पुलिस भी अनमोल बिश्नोई को भारत लाने का दावा कर सकती है या मुंबई पुलिस द्वारा उसे भारत लाए जाने पर रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। जो अभी अमेरिका में छिपा हुआ बताया जा रहा है। जबकि केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने भी अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

ऑडियो की जांच के बाद दर्ज हुआ मामला

शिकायतकर्ता को कई दिनों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। उसका कहना है कि लाॅरेंस विश्नोई की ओर से जेल से चिठ्ठी में उसे धमकी मिल चुकी है। पुलिस उसकी शिकायत पर ध्यान ही नहीं दे रही थी। मामले की जांच साइबर सेल और क्राइम ब्रांच से कराने के बाद विदेश से कॉल आने का खुलासा हुआ है। उसके बाद उसके निवास स्थान के हिसाब से सेक्टर 37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई के भाई अनमोल की ओर से मिली धमकी के बाद कमिश्नरेट की पुलिस ने पीड़ित सतपाल को सुरक्षा देने की पेशकश की थी। जिससे उसने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सेक्टर 37 थाना पुलिस के साथ अपराध शाखा की टीम भी कर रही है। पुलिस के पास अनमोल विश्नोई की आवाज का सैंपल है। जिससे उक्त आवाज का मिलान नहीं हुआ है। - संदीप, पुलिस प्रवक्ता, कमिश्नरेट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें