फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साढ़े नौ लाख रुपये गबन के आरोप में पूर्व सरपंच के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान सरपंच का आरोप, गैर-कानूनी तरीके से छोड़ा तालाब का पट्टा, फर्जी रशीद दर्शाकर स्वयं हड़प ली पंचायत राशि।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नूंह में एक बार फिर पंचायत से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इसमें ग्राम पंचायत घासेड़ा के पूर्व सरपंच पर साढ़े नौ लाख की पंचायत राशि को हड़पने का आरोप है। वर्तमान सरपंच की शिकायत पर नूंह सदर थाना पुलिस ने आरोपी अशरफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वर्तमान सरपंच इमरान का दावा है कि पूर्व सरपंच अशरफ हुसैन आदतन भ्रष्टाचारी है, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार किया। उनके खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। वह जेल की हवा खा चुके हैं। इमरान का आरोप है कि पूर्व सरपंच ने अपने कार्यकाल में घासेड़ा ग्राम पंचायत के तकिया वाला जोहड़ (तालाब) को गलत और गैर-कानूनी तरीके से एक व्यक्ति को पट्टे पर दिया। तालाब को पट्टे पर लेने वाले व्यक्ति को फर्जी रसीद थमाई गई थी। पंचायत विभाग में उक्त दर्शाई रसीदों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। साढ़े नौ लाख रुपए की पट्टे राशि को पंचायत के खाते में जमा नहीं कराकर खुद हड़प लिया। इस तरह से पूर्व सरपंच ने स्वयं को लाभ पहुंचाकर पंचायत का नुकसान किया। इमरान ने बताया कि पंचायती तालाब को फर्जी तरीके से पट्टे पर छोड़ने के मामले की अदालत में भी स्टे लेने के लिए याचिका दाखिल की गई, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने भी तथ्यों के आधार पर पाया कि पूर्व सरपंच ने पंचायत के साढ़े नौ लाख रुपए हड़पने का काम किया। पट्टे छोड़ने के लिए फर्जी रसीदों का प्रयोग कर गबन को अंजाम दिया। जिस पर कोर्ट ने भी उपरोक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करना जरूरी समझा। इमरान ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इस संदर्भ में सितंबर माह में ही शिकायत दर्ज कराई थी। नूंह सदर थाना पुलिस ने सरपंच इमरान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा इमरान ने बताया कि आरोपी ने पहले भी पंचायत रिकॉर्ड को खुर्दबुर्द किया था। जबकि षड्यंत्र के तहत पंचायत और पुलिस विभाग को गुमराह करते हुए पुन्हाना में झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में खुलासा होने पर आरोपी के विरुद्ध जून 2022 में नूंह पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी अशरफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 409 के तहत केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नूंह जिले के पंचायत विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़ा यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामलों में पूर्व और वर्तमान सरपंचों के विरुद्ध केस दर्ज हुए हैं। बहुत से सरपंचों के विरुद्ध भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतों की जांच जारी है। कई महिला और पुरुष सरपंचों पर बर्खास्तगी और निलंबन की गाज भी गिर चुकी है। मुख्य रूप से मनरेगा योजना में फर्जी जॉब कार्ड, पंचायती राशि को अवैध रूप से गबन करने, नियमों को ताक पर रख एफडी तोड़ने आदि के मामले उजागर हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें