गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि आरोपी ने चार साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरुप से बिहार निवासी पीड़िता वजीराबाद स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। किशोरी का आरोप है कि करीब चार साल पहले जब वह 13 साल की थी उस वक्त यूपी फैजाबाद के गांव गाडौली निवासी संदीप उर्फ जगदीश से जान पहचान हुई थी। आरोपी तिगरा गांव में किराये का कमरा लेकर रहता था। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद आरोपी ने उसे शादी का प्रस्ताव देते हुए शारीरिक संबंध बना लिए।
किशोरी ने आरोप लगाया कि चार साल तक आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। हाल ही में आरोपी ने उसे अनदेखा करना शुरू कर दिया, पीड़िता ने जब शादी के लिए कहा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।