फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। पालम विहार में शाम साढ़े पांच बजे पार्क जा रही एक बुजुर्ग महिला पर पीछे से चालक ने कार चढ़ा दी। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को सड़क पर छोड़ कर चालक कार सहित फरार हो गया। आस-पास के लोग उसे पहले मनिपाल अस्पताल ले गए। जहां पर उसे मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


पालम विहार के ई ब्लाक निवासी लक्ष्मण आनंद ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उनकी माता 67 वर्षीय रीता आनंद दो दिन पहले शाम साढ़े पांच बजे पार्क जाने के लिए घर से निकली थीं। ई ब्लाक पार्क के पास रोड पार करते समय पीछे से आ रही दिल्ली नंबर की वरना कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं, इसके बाद कार का पिछला टायर उनकी गर्दन से होकर गुजर गया। पार्क के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। कार चालक घटना के बाद मौके से कार समेत फरार हो गया। पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें