फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित मारुति कुंज मोड़ के पास 23 नवंबर की रात करीब 9 बजे सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई। घटना के दौरान कार मालिक परिवार समेत शादी में रिजोर्ट के अंदर थे। दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी सचिन यादव ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ 23 नवंबर की रात सोहना रोड मारुति कुंज मोड़ के पास एक रिजोर्ट में गए थे। रात करीब 9 बजे कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इसने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जिला फायर विभाग के वरिष्ठ फायर अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें