वारदात में इस्तेमालकार बरामद, एसपीआर चौकी पुलिस कर रही कार्रवाई
गुरुग्राम। एसपीआर चौकी पुलिस ने लापरवाही से कार चलाकर राहगीर को टक्कर मारने वाले आरोपी कार चालक गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के अनंगपुर गांव निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक से वारदात में प्रयोग कर गई बलेनो कार भी बरामद की है। सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा निवासी शंकर सिंह कठायत की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की।
शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वे अपने दोस्त वरुण गुप्ता के साथ गुरुग्राम आए थे। 2 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे दोस्त वरुण गुप्ता अपनी कार को पेट्रोल भरवाने के लिए पंप की ओर ले गए, तब शंकर नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। वहीं, एक युवक भी बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने की दिशा से तेज रफ्तार में आई बलेनो कार ने सीधे टक्कर मार दी थी। मामले में बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि चालक रविंद्र को गिरफ्तार करके जांच में शामिल किया गया है। बलेनो कार को जब्त करके मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
-