फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महेंद्रवाड़ा में रोडरोलर से टकराई कार, एक छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार में सवार अन्य चार छात्र घायल, सभी की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेंद्रवाड़ा गांव में सड़क किनारे खड़े रोडरोलर से कार टकरा गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है जबकि कार में सवार अन्य चार छात्र घायल हो गए। सभी छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृत छात्र का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। मृत छात्र की पहचान भरतपुर (राजस्थान) के राधानगरी गांव निवासी कुणाल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। छात्र वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहा था।
शनिवार की देर रात एक कार महेंद्रवाड़ा गांव से अलीपुर की ओर जा रही थी। इस कार में पांच कॉलेज छात्र सवार थे। महेंद्रवाड़ा गांव में मोड़ पर सड़क किनारे खड़े रोडरोलर से कार टकरा गई। बताया जा रहा है कि मोड़ पर खड़ा रोडरोलर कार चला रहे छात्र को अंधेरे में दिखाई नहीं दिया। इस हादसे में कार में सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में चार छात्र घायल हो गए। इनकी पहचान प्रेम (20 वर्ष), इमरान (22 वर्ष), बॉबी (18 वर्ष) और हरेंद्र (18 वर्ष) निवासी धर्म काॅलोनी, पालम विहार के रूप में हुई है। हादसे के बाद सभी घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार छात्रों को गुरुग्राम रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी कार को टोल बैरियर शुल्क से बचने के लिए इस मार्ग से लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि रोडरोलर चालक के खिलाफ भोंडसी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को मृत छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें