फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक को बदमाशों ने मारी टक्कर, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। भोंडसी थाना अंतर्गत गांव घामड़ोज के पास बुधवार रात तीन बदमाशों ने कैंटर में पीछे से टक्कर मारकर कार चालक को नीचे फेंक कैंटर लेकर फरार हो गए। तीनों ने चालक के साथ मारपीट भी की और मोबाइल भी छीन लिया। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के खानपुर निवासी नूर आलम ने भोंडसी थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि रात लगभग 9 बजे चेतक कंपनी की कैंटर गाड़ी को लेकर गुरुग्राम से अलीपुर स्थित कंपनी में जा रहे थे। गांव घामड़ोज के पास वह पहुंचे ही थे कि कार चालक ने पीछे से आकर टायर में टक्कर मार दी और चालक क्रॉस करके गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश चालक नीचे खींचकर अपनी कार में जबरदस्ती बैठाने लगे। नूर आलम ने जब इसका विरोध किया बदमाशों ने डंडों से मारपीट की और कैंटर छीन कर सोहना की तरफ भाग गए। पीड़ित कैंटर चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कैंटर को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान देवेंद्र ,रोहित और देवराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें