फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंटर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




रिश्ते में मामा-बुआ के लड़के थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर में शनिवार देर शाम करीब 7:10 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में मामा-बुआ के लड़के थे। कंपनी से छुट्टी होने के बाद कमरे पर जा रहे थे। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था जबकि पीछे बैठक युवक ने नहीं लगाया था।
यूपी के औरैया के पुरवा नया गांव निवासी अंकुश पाल (25) और इटावा के वीना गांव निवासी विकास बाबू (20) यहां नौकरी करते थे। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि अंकुश पाल कई साल गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर स्थित निजी कंपनी में काम करते थे। कंपनी में गाड़ियों के पार्ट बनाए जाते हैं। कुछ समय पहले ही अंकुश पाल ने बुआ के लड़के विकास की कंपनी में नौकरी लगवाई थी। दोनों नाहरपुर गांव में किराये पर रहते थे। दोनों की कंपनी में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक शिफ्ट होती थी।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम 7 बजे शिफ्ट खत्म होने के बाद वे कंपनी से निकलकर बाइक से नाहरपुर गांव में कमरे पर जा रहे थे। जब वे आईएमटी मानेसर के सेक्टर-7 में पटौदी रोड वाले कट के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश पाल व विकास बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से कैंटर लेकर भाग गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आईएमटी मानेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दाेनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। परिवारवालों की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में कैंटर का नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। ऐसे में आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल कर कैंटर की पहचान की जाएगी। कैंटर चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें