फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर बिटिया के लिए मांगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हाथरस में बिटिया से दरिंदगी के मामले में गुरुग्राम में कैंडल मार्च निकाला गया। शुक्रवार रात को कैंडल मार्च शिवजी की मूर्ति से शुरू हुआ। इस मार्च में 200 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की गई। महिलाओं ने राजेंद्र पार्क के मुख्य सड़क होते हुए बाबा प्रकाश पुरी रोड केनरा बैंक, हनुमान मंदिर के सामने ई ब्लॉक की गलियों में कैंडल लेकर मार्च निकाला।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि जब तक दोषियों को फांसी नहीं दी जाती तो लोगों में डर नहीं बनेगा। इस दौरान महिला जन सेवा समिति के अध्यक्ष रूपा पटेल ने कहा कि दोषियों को सजा देना आवश्यक है, यह समय की पहली मांग है। इस दौरान रितु, रमा, षुष्पा, डिम्पल, नेहा, बबली, कृष्णा, सपना, सीमा, कविता, रोशनी, सोनिया, संतोष, रूपा, रस्मी, रुचि, रमा, अहिल्या, कनिष्का, आरती , रेनू, देवान्ती, ज्ञान्ति, सीता, गीतिका उपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें