फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएएस में स्नातकोत्तर और एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-40 स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड अलाइड स्टडीज गुरुग्राम (सीपीएएस) में विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों तथा एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

सेंटर की निदेशिका प्रो.संतोष नांदल ने बताया कि एमडीयू सीपीएएस में एमबीए दो वर्षीय की 180 सीटों, एलएलबी आनर्स तीन वर्षीय की 120 सीटों, एलएलएम प्रात:कालीन एवं सांध्यकालीन की 30-30 सीटों तथा एमबीए दो वर्षीय सांध्यकालीन पाठ्यक्रम की 60 सीटों के लिए एमडीयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों का ई-प्रॉस्पेक्ट्स एमडीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
सीपीएएस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस साल एमडीयू सीपीएएस गुरुग्राम में सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा से छूट दी है। प्रवेश स्नातक की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दिया जाएगा। विसंगति सूची 15 सितंबर को जारी की जाएगी। जिसके तहत अभ्यार्थी 16 व 17 सितंबर को हार्डकॉपी जमा करके विसंगतियां दूर कर सकते हैं। पहली मेरिट सूची 20 सितंबर को जारी की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थी 22 सितंबर तक प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करवा सकते है। दूसरी मेरिट सूची 27 सितंबर तथा तीसरी मेरिट सूची 29 सितंबर को जारी होगी। सीटें खाली रहने पर खुली काउंसलिंग 30 सितंबर को एमडीयू सीपीएएस परिसर में आयोजित की जाएगी। नए सेमेस्टर की कक्षाएं 1 अक्तूबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें