फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर-2026 के तहत 15 जून से शुरू होगा अभियान : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
21 जुलाई को होगा प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 20 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे एवं आपत्तियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला गुरुग्राम में भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत 21 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन करवाने हेतु दावे एवं आपत्तियां 21 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी ने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपील की है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पते अथवा अन्य विवरण में त्रुटि है, वे समय रहते आवश्यक संशोधन करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें