फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पारा 40 के पार...तपने लगीं सड़कें, थमने लगी रफ्तार

विज्ञापन
तेज धूप में चलना हुआ मुश्किल पारा 40 डिग्री पार। संवाद
विज्ञापन
मिलेनियम सिटी में लू का असर, 19 व 20 मई के लिए लू का यलो अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बढ़ते तापमान के साथ गर्मी का कहर जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस माह का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिन में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। 19 और 20 मई को लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शहर में भीषण गर्मी ने लोगों की रफ्तार थाम दी है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखा जा रहा है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। शाम और रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है और वातावरण में गर्म थपेड़ों का असर बना हुआ है।प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषज्ञों ने कहा है कि इस तरह की भीषण गर्मी में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलना सबसे अधिक खतरनाक हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात स्थिति में तुरंत 108/102 पर करें संपर्क
मानेसर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओर से लोगों को हीट वेव (लू) को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इलाके में लगातार तापमान बढ़ रहा है और शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। स्वास्थ्य केंद्र नखडौला के डॉ. तरुन चोपड़ा और भांगरौला केंद्र के डॉ. अजीतेश ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। खासकर दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। डॉक्टरों ने बताया कि लू लगने से चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए शुरुआत में ही लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराना चाहिए। हीट स्ट्रोक को मेडिकल इमरजेंसी बताते हुए विभाग ने आपात स्थिति में तुरंत 108/102 पर संपर्क करने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें