फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अश्लील फोटो भेज वसूली करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौ महिला समेत 38 लोग गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2022 05:40 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम 

सार

डीसीपी मुख्यालय आस्था मोदी ने बताया कि शुक्रवार की रात साइबर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि उद्योग विहार फेज-1 के प्लॉट नंबर-26 के प्रथम तल पर एक फर्जी कॉलसेंटर चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एप के माध्यम से लोन लेने वाले लोगों से रिकवरी के नाम पर अश्लील फोटो व धमकी भरे मैसेज भेजकर वसूली करने वाले कॉलसेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से नौ महिलाओं समेत 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 27 लैपटॉप, 44 मोबाइल, 1.70 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस मुख्य आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


डीसीपी मुख्यालय आस्था मोदी ने बताया कि शुक्रवार की रात साइबर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि उद्योग विहार फेज-1 के प्लॉट नंबर-26 के प्रथम तल पर एक फर्जी कॉलसेंटर चल रहा है। एसीपी क्राइम इंदीवर के नेतृत्व में छापा मारकर कॉल सेंटर से नौ महिलाओं और 29 युवकों को पकड़ लिया। सभी ऑनलाइन चाइनीज व अन्य एप  के माध्यम से लोन लेने वाले लोगों से वसूली के लिए कॉल कर रहे थे। 

कॉलसेंटर के मालिक अभिनव निवासी जिला झज्जर और शांतनु निवासी पुठ कला रोहिणी दिल्ली है। दोनों से कॉलसेंटर के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह नहीं दिखा सके। सभी के खिलाफ साइबर थाने में वसूली, धोखाधड़ी, धमकी देने, आईटीएक्ट समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ऐसे करते थे वसूली
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि अभिनव व शांतनु को मनीष निवासी दिल्ली और प्रदीप निवासी भिवानी लोन लेने वाले लोगों की जानकारी, लोन आईडी, मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते थे। लोन लेने वाले लोगों को समय से पहले रुपये जमा करने का दबाव बनाते थे। नहीं देने पर गाली गलौज और अभद्रता तक करते थे। इसके बाद मोबाइल हैक करके उनकी गैलरी से फोटो निकाल लेते थे। फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो बनाना और  धमकी देकर वसूली करना इनका काम था। जो व्यक्ति रुपये नहीं देता था उसके अश्लील फोटो, वीडियो और गाली वाले मैसेज रिश्तेदार, दोस्त को भी व्हाट्सएप पर भेजकर बदनाम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें