फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैब चालकों की हड़ताल खत्म, सुरक्षा और केवाईसी को लेकर उठाई बड़ी मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
21 मार्च से शुरू हुई यह हड़ताल 23 मार्च को खत्म कर दी गई
विज्ञापन

जिले में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में एप आधारित कैब चालकों द्वारा यात्रियों के अनिवार्य सत्यापन (केवाईसी) और बेहतर सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग को लेकर शुरू की गई हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। 21 मार्च से शुरू हुई यह हड़ताल 23 मार्च को खत्म कर दी गई, जिसके बाद सोमवार को आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और टैक्सी सेवाएं सामान्य रहीं।



हड़ताल के दौरान चालकों ने यात्रियों के सत्यापन की कमी को गंभीर सुरक्षा खतरा बताते हुए आवाज उठाई। उनका कहना है कि जहां ड्राइवरों को सख्त पहचान और दस्तावेजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, वहीं यात्रियों के लिए ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है। इस असंतुलन के कारण कई बार अपराधी फर्जी पहचान के जरिये कैब बुक कर लेते हैं और सुनसान इलाकों में ड्राइवरों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन




चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि कई मामलों में एप में दी गई एसओएस (मुसीबत का इशारा) सुविधा समय पर मदद नहीं पहुंचा पाती, जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है। ऐसे में उन्होंने मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र की मांग की है।
विज्ञापन




कैब चालक राजेश कुमार ने बताया कि हम दिन-रात सड़कों पर काम करते हैं, लेकिन हमारी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। अगर यात्रियों का भी केवाईसी अनिवार्य हो जाए तो काफी हद तक जोखिम कम हो सकता है। एक अन्य चालक सुनील यादव ने बताया कि कई बार हमें सुनसान जगहों पर बुलाया जाता है, जहां जाने में डर लगता है। एप की एसओएस सुविधा भी समय पर काम नहीं करती, जिससे हम असहाय महसूस करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें