फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सीएए हिंसा में फायरिंग करने वाले रामभक्त गोपाल पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, जेवर से गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 01:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, पटौदी/गुरुग्राम

सार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और गोपाल को यूपी के जेवर से पकड़ लिया। उसपर धर्म परिवर्तन रोकने के लिए हुई एक महापंचायत के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
विज्ञापन
रामभक्त गोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में आठ दिन पहले पटौदी के रामलीला ग्राउंड में धर्म परिवर्तन रोकने के लिए एक महापंचायत हुई थी। इसमें शामिल यूपी के रामभक्त गोपाल पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जमालपुर के रहने वाले दिनेश के बयान पर पटौदी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने उसे यूपी के जेवर से गिरफ्तार कर लिया। देर शाम उसे अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम के गांव जमालपुर निवासी दिनेश ने कहा कि चार जुलाई को पटौदी के रामलीला ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन हुआ था। 

उसमें गोपाल शर्मा उर्फ रामभक्त गोपाल ने भड़काऊ भाषण दिया था। धार्मिक भावनाएं भड़कने वाले इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिनेश ने भाषण देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। डीसीपी मानेसर वरुण सिंगला ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद पटौदी थाने में देर रात मामला दर्ज कर सोमवार को यूपी के जेवर से गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें