फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना बार एसोसिएशन चुनाव की हलचल शुरू, उम्मीदवार मांग रहे समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
11 सितंबर को होगा चुनाव, कुल 913 सदस्य मत का प्रयोग करेंगे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना बार एसोसिएशन चुनावों की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनावी समर में उतरे उम्मीदवार मतदाता सदस्यों के घरों व कार्यालयों पर पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं जिसके चलते चुनावी माहौल गर्माने लगा है। उक्त चुनाव में कुल 913 सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं मतदान से पूर्व ही दो पदों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया है। उक्त पदों पर केवल मात्र एक-एक ही उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किए थे।

सोहना बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 11 सितंबर को होगा। उक्त चुनाव प्रधान, उप प्रधान, एडिशनल उप प्रधान महिला, सचिव, सह सचिव पदों के लिए होगा। चुनाव निकट आते ही उम्मीदवारों ने कमर कस ली है जो अपने साथी वकीलों के घर व कार्यालय में पहुंचकर वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा अदालत परिसर में भी पूरे दिन चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ रात रात भर बैठकें आयोजित करके रणनीति बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट सोमवीर तंवर कहते हैं कि चुनाव 11 सितंबर को होगा। किसी भी उम्मीदवार ने अपने नामांकन वापस नहीं लिए हैं। दो पदों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया है। चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक कराने के लिए तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें