फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम की जिम्मेदारी निभा रहे व्यवसायी, फिर भी समस्याओं से जूझ रही हुडा मार्केट

विज्ञापन
नवीन। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए
विज्ञापन
सेक्टर-15 पार्ट-2 की मार्केट में शौचालय से लेकर सीवेज और सफाई तक की व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन

फोटो-



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट 2 स्थित हुडा मार्केट में बुधवार को आयोजित संवाद के दौरान स्थानीय व्यवसायियों का गुस्सा नगर निगम पर फूट पड़ा। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम निगम की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। मार्केट की बदहाली को सुधारने के लिए एसोसिएशन अब तक लाखों रुपये अपनी जेब से खर्च कर चुकी है।
व्यवसायियों के अनुसार, शौचालयों की मरम्मत पर 4 लाख रुपये और सोलर पैनल व पानी की टंकी जैसी व्यवस्थाओं पर 2 लाख रुपये खर्च किए गए। मार्केट की 138 दुकानों में से 60 की देखरेख और सफाईकर्मियों का वेतन भी एसोसिएशन खुद उठा रही है। निगम से हर महीने मिलने वाले 36 हजार रुपये के बावजूद पेयजल, सीवेज और सुरक्षा जैसी गंभीर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन





निगम का काम कर रही एसोसिएशन


बाजार में निगम की ओर से कोई भी काम नहीं होता है। पुलिस वैन की तैनाती इस इलाके में होनी चाहिए। बाजार के आधे हिस्से में न तो पानी आता है और न सीवरेज लाइन है। - राजा राम, मार्केट अध्यक्ष

दुकानदारों के पैसे से संघ ने बाजार का शौचालय बनवाया ताकि यहां आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो। उसकी देख-रेख भी हमलोग ही करते हैं। - एसपीएस राणा, दुकानदार
विज्ञापन


बाजार में लगी हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। सुरक्षा की जरूरत है। दुकानों के पीछे रात के समय लोग गाड़ियों में शराब पीते हैं। इस कारण महिलाओं को आने में दिक्कत होती है। - राकेश यादव, दुकानदार

बाजार के एक हिस्से में न तो पेयजल की लाइन आई है और न ही सीवरेज की लाइन आई है। नगर निगम का रोल केवल चालान काटने का होता है। - नवीन, दुकानदार

नवीन। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

नवीन। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

नवीन। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

नवीन। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें