फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धनतेरस पर 1350 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले कारोबार बढ़ा, पिछले साल करीब 1000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। धनतेरस पर साइबर सिटी के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों और दुकानों में ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। जिले में धनतेरस पर सराफा बाजार में करीब 1350 करोड़ रुपये के कारोबार हुआ। पिछले साल धनतेरस पर करीब 1000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 350 करोड़ रुपये अधिक कारोबार हुआ है।


बाइटस
धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इस बार भी लोगों ने सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के, आभूषण और अन्य सामान की खरीदारी में रुचि दिखाई। पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। - अमित जिंदल, सराफा बाजार अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर ग्राहकों ने सोने और चांदी के सिक्कों के साथ हल्के वजन के बर्तन भी खरीदे हैं। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सामान खरीद रहे हैं। - देवेंद्र जिंदल, आभूषण विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें