गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में दिवाली के दौरान पटाखों और आग से झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए इमरजेंसी में एक अस्थायी बर्न वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में करीब छह बेड आरक्षित किए गए हैं। वहीं अगर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है, तो जरनल वार्ड में मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार, मरहम-पट्टी और जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई जाएगी। इससे उपचार में कोई दिक्कत नहीं जाएगी। प्रबंधन के अनुसार, हर साल दिवाली के दौरान करीब 150 झुलसे हुए मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें 10 प्रतिशत तक झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया जाता है, जबकि 20 प्रतिशत तक झुलसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जाता है। अस्पताल के डीएमएस डॉ मनीष राठी ने बताया कि दिवाली के दौरान झुलसे मरीजों के लिए वार्ड तैयार किया गया है। संवाद