फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हेलीमंडी में नीचा डिवाइडर बना हादसों का सबब

विज्ञापन
हेलीमंडी में डिवाइडर काफी नीचा होने के कारण वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है
विज्ञापन
पटौदी। नगर परिषद पटौदी-जाटौली मंडी के हेलीमंडी क्षेत्र में पटौदी-कुलाना मार्ग पर करीब दो दशक पहले बनाया गया डिवाइडर अब वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बन रहा है। डिवाइडर की ऊंचाई कम होने के साथ कई स्थानों पर इसकी ईंटें और लोहे की ग्रिल टूटकर बाहर निकल गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर परिषद और संबंधित विभाग की ओर से इसका समाधान नहीं किया जा रहा है।पटौदी-कुलाना मार्ग महत्वपूर्ण मार्ग होने के साथ ही पटौदी, कुलाना, झज्जर, होडल और पलवल को जोड़ता है। इस मार्ग से दिन-रात बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों के साथ भारी वाहन भी गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात के समय कम दिखाई देने के कारण नीचा और क्षतिग्रस्त डिवाइडर वाहन चालकों के लिए और अधिक खतरनाक हो जाता है। कई बार वाहन इसके ऊपर या इससे टकरा जाते हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने बताया कि संबंधित मार्ग बीएंडआर विभाग के अधीन है। डिवाइडर का निर्माण और सुधार बीएंडआर विभाग की ओर से कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो इस मामले को नगर परिषद की हाउस बैठक में रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें