फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम से फरीदाबाद के लिए पांच स्थानों से रवाना होंगी बसें, टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सीईटी परीक्षा : गुरुग्राम के परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के दृष्टिगत जिला प्रशासन फरीदाबाद ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी
विज्ञापन


- फरीदाबाद में 26-27 जुलाई को 5 पिकअप प्वॉइंट से 163 परीक्षा केंद्रों के लिए चलेंगी शटल बसें
अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा के दृष्टिगत सभी जिलों में परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
जिसमें परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों से विशेष शटल बस सेवा चलाई जाएगी। जिला प्रशासन फरीदाबाद ने गुरुग्राम व अन्य जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए पांच अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है और पिकअप प्वॉइंट भी तय किए हैं। गुरुग्राम जिले के सभी परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र फरीदाबाद में निर्धारित किए गए हैं। जिला प्रशासन गुरुग्राम ने गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने के लिए गुरुग्राम बस स्टैंड, सोहना, पटौदी, सेक्टर 52, मानेसर आईएमटी चौक व फर्रुखनगर से बसें रवाना होंगी। परिवहन विभाग, गुरुग्राम के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया ने बताया कि सीईटी के परीक्षार्थी यात्रा संबंधी जानकारी के लिए परिवहन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 0124-2320222 एवं 0124-4912626 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन






फरीदाबाद में शटल बस सेवा के लिए यह रहेंगे रूट
रूट नं. 1 - नहरपार सेक्टर 75, निकास 6 सर्वोदय दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के लिए नोडल अधिकारी ईओ एचएसवीपी नवीन कुमार होंगे। नहरपार सेक्टर 75 निकास 6 सर्वोदय को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।
रूट नंबर 2 - एनआईटी फरीदाबाद दशहरा ग्राउंड की जिम्मेदारी एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद को दी गई है। इस क्षेत्र से छात्रों को लाने-ले जाने के लिए एनआईटी फरीदाबाद दशहरा ग्राउंड को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।
रूट नंबर 3 - सेक्टर 12, फरीदाबाद परेड ग्राउंड के नोडल अधिकारी एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार होंगे। इस क्षेत्र से छात्रों को लाने-ले जाने के लिए सेक्टर 12, फरीदाबाद परेड ग्राउंड को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।
रूट नंबर 4- सूरजकुंड लेकवुड सिटी पार्किंग के नोडल अधिकारी नगर निगम जॉइंट कमिश्नर गौरव अंतिल होंगे। इस क्षेत्र से छात्रों को लाने-ले जाने के लिए सूरजकुंड इबीजा टाउन, लेकवुड सिटी पार्किंग को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।
विज्ञापन

रूट नंबर 5 - बल्लभगढ़ बस स्टैंड के लिए एसडीएम मयंक भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। इस क्षेत्र से छात्रों को लाने-ले जाने के लिए बल्लभगढ़ बस स्टैंड को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें