फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ और अलीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ और अलीगढ़ प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद बस संचालन शुरू कर दिया है। ट्रायल के तौर पर फिलहाल दो-दो बसें चलाई गई हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं, दिल्ली प्रशासन की तरफ से फिलहाल बस संचालन को अनुमति नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोडवेज महाप्रबंधक की बैठक में बस संचालन को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

वर्तमान में रोडवेज की तरफ से जयपुर, पंचकूला, जींद, सिरसा, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी समेत अन्य स्थानों पर बस संचालन किया जा रहा है। चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, देहरादून, अलीगढ़ समेत अन्य स्थानों पर बस संचालन शुरू करने को लेकर संबंधित प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। इसमें से चंडीगढ़ और अलीगढ़ प्रशासन ने बस संचालन को मंजूरी दे दी है। इसमें चंडीगढ़ की बस में 60 फीसदी यात्रियों की सफर करने की अनुमति दी है। अलीगढ़ प्रशासन ने भी इसी तरह की सशर्त अनुमति प्रदान की है। बुधवार को दोनों रूट पर दो-दो बसें शुरू कर दी गई हैं।
रोडवेज महाप्रबंधक सुमन ने बताया कि चंडीगढ़ रूट की बस फिलहाल केएमपी के जरिए जा रही है। दिल्ली में प्रवेश की अनुमति न होने के कारण रूट में परिवर्तन किया गया है। बावजूद इसके भी बस को अच्छा रेस्पांस मिलता है। दिल्ली में बसों के प्रवेश को लेकर बृहस्पतिवार को रोडवेज जीएम की बैठक होनी है। मंजूरी मिलते ही दिल्ली से होकर जाने वाले कई अन्य रूट भी शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें